देश

अचानक रद्द हुआ राहुल गांधी का महाराष्ट्र दौरा, वीडियो जारी कर किसानों से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

नई दिल्लीः  महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राज्य में सियासी परा बढ़ा हुआ है। मतदाताओं को रिझाने के लिए नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दौरा कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के दौरे पर थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, राहुल गांधी के हवाई जहाज में तकनीकी खराबी आ गई है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।कांग्रेस ने राहुल का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है।

वीडियो में राहुल गांधी ने कहा है कि मैं आप सभी से माफी चाहता हूं। मुझे आज चिखली आना था। वहां मुझे सोयाबीन के किसानों से मिलना था और एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण नहीं आ पाया। मैं जानता हूं कि महाराष्ट्र में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। BJP की सरकार सोयाबीन और कपास के किसानों को सही दाम नहीं देती है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि INDIA की सरकार आपका ख्याल रखेगी और तुरंत आपकी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेगी।

देखें वीडियो

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button