छत्तीसगढ़
कोरबा: NH 130 पर सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और माजदा को मारी ठोकर, गाड़ी में जा घुसा दूसरा ट्रेलर, केबिन में फंसा ड्राइवर

कोरबा. आधी रात नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले कार को ठोकर मारी, फिर स्वराज माजदा को भी ठोक दिया. हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया. इसी वक्त एक और तेज रफ़्तार आ रहा ट्रेलर सीधे खड़े ट्रेलर में जा घुसा. इस घटना में ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी के केबिन में घायल होकर फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

