CG: अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 1 घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (NH-130) पर हुआ, जब तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस ने कट्टर मशीन का इस्तेमाल किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा के पास हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए युवक रायपुर के चंगोराभाटा इलाके के रहने वाले थे। वे मैनपाट की ओर जा रहे थे और उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


