देश

Kisan Andolan Latest News : किसानों का ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन आज.. हरियाणा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद, धारा 163 लागू

चंडीगढ़। Kisan Andolan Latest News : पंजाब पुलिस ने दिल्ली कूच से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शंभू सीमा पर किसान नेताओं के साथ बैठक की। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और अपनी कई अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक पैदल मार्च करेंगे। पटियाला संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने बृहस्पतिवार को किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर एवं सुरजीत सिंह फूल से मुलाकात की।

सिद्धू ने कहा कि किसान नेताओं ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे और इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नहीं ले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘वे पैदल जाएंगे।’ किसान पंजाब एवं हरियाणा के बीच शंभू तथा खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं । इससे पहले सुरक्षा बलों ने किसानों के दिल्ली मार्च को रोक दिया गया था। हरियाणा में अंबाला प्रशासन ने बुधवार को किसानों से अपने मार्च पर पुनर्विचार करने का अग्रह करते हुये उन्हें दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद ही किसी भी कार्रवाई पर विचार करने को कहा था।स्थानीय प्रशासन ने पहले ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है, जिससे जिले में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और शंभू सीमा के पास विरोध स्थल पर नोटिस जारी किए गए हैं। पंधेर समेत दो किसान नेताओं के पंजाब स्थित घरों पर भी नोटिस भेजे गए हैं।शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “मोर्चे को चलते 297 दिन हो गए है और खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। आज दोपहर 1 बजे 101 किसान-मजदूर का जत्था शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेगा…”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button