छत्तीसगढ़

भाजपा के युवा नेता उज्जल दीपक को मिला यंग लीडर्स अवार्ड

रायपुर. भाजपा के युवा नेता उज्ज्वल दीपक को राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए ऋषिहुड यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया. यह सम्मान कार्यक्रम ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सोनीपत द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था. भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और प्रसिद्ध उद्योगपति अजय पीरामल ने यह अवार्ड उज्ज्वल दीपक को प्रदान किया.

Related Articles

Back to top button