छत्तीसगढ़
रायगढ़: MSP Steel Plant में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरी भारी भरकम प्लेट, इलाज के दौरान हुई मौत…

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट (MSP Steel & Power Plant) के रोलिंग मिल काम करने के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे एक श्रमिक पर भारी भरकम प्लेट गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने घायल श्रमिक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.


