Manmohan Singh Last Rites : अंतिम यात्रा पर मनमोहन. कांग्रेस दफ्तर से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया. आज शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.
इससे पहले उनका पार्थिव शरीर उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली से सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा. 8.30 बजे से 9.30 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साढ़े 9 बजे के बाद उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी.
मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे. देश की अर्थव्यवस्था में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया. मनमोहन सिंह के सम्मान में देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. आज उनके अंतिम संस्कार के दिन सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिसेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया.
