Uncategorized
MP ट्रेन हादसे में रायपुर के युवक की मौतः पंचनामा कार्यवाही के इंतजार में पांच घंटे तक पटरी पर पड़ी रही लाश, ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें

शहडोल। मध्यप्रदेश से शहडोल जिले में ट्रेन हादसे में रायपुर के युवक की मौत के बाद प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से पंचनामा कार्यवाही के इंतजार में पटरी पर पांच घंटों तक लाश पड़ी रही। मौत के बाद लाश के ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रही जिससे डेड बॉडी क्षत विक्षत हो गई। पटरी पर पड़ी शव के ऊपर से गुजर रहे ट्रेनों का परिजनों ने विरोध जताया। रेलवे प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।