छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फर्नीचर खरीदी में अनियमितता, CMO भूपेन्द्र वार्डेकर निलंबित…

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है. CMO वार्डेकर पर आरोप है कि उन्होंने कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन और फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता की है. मामले की जांच में आरोप सही साबित हुए, जिसके बाद उनके द्वारा की गई अनियमितता को गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

Related Articles

Back to top button