Delhi Election 2025 BJP Candidates 1st List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, CM आतिशी और केजरीवाल को टक्कर देंगे ये नेता

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि, बीजेपी ने CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिदुड़ी को उतारा है। तो वहीं, केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राज कुमार भाटिया, बादली सीट से दीपक चौधरी, नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर सीट से अरविन्दर सिंह लवली, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी सीट से आशीष सूद को टिकट दिया गया है।
Delhi Election 2025 BJP Candidates 1st List। Photo credit-
@AHindinews



