रायगढ़
RAIGARH NEWS: केलो में नवजात का मिला भ्रूण, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। बेलादूला रफ्टा पुलिया स्थित केलो नदी में आज सुबह 6 बजे एक नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आशंका जताई रही है कि संभवतः लोक लाज से बचने के लिए किसी ने नवजात को नदी में फेंका होगा। बहरहाल इस मामले को विवेचना में लिया गया है।



