छत्तीसगढ़
छत ढलाई के दौरान बिलासपुर में बड़ा हादसा, 4 मजदूर घायल

बिलासपुर। सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में एक निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में छत पर काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-ए में साईं बैग्स उद्योग के लिए भवन का निर्माण हो रहा था। पहली मंजिल की छत की ढलाई की जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिस्त्री वाइब्रेटर का उपयोग कर रहे थे, तभी सेंट्रिंग प्लेट को सहारा देने वाली कमजोर बल्लियां टूट गईं। इससे पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई।



