छत्तीसगढ़

बिलासपुर: पार्षद टिकट कटने पर कांग्रेस नेताओं ने AAP का दामन थामा

बिलासपुर। बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में विवादित युवक कांग्रेस नेता की पत्नी को अध्यक्ष का टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही बोदरी से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। पार्षद विजय वर्मा की पत्नी नीलम ने अध्यक्ष तो सात नेताओं ने पार्षद के लिए पर्चा जमा किया है। नीलम के पर्चा भरने से अब यहां अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी हो गए हैं। कांग्रेस से विमला सुनील साहू तो भाजपा से देवकुमारी दिनेश पांडेय पहले से ही मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button