Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शीर्ष न्यायालय ने याचिका को जल्द सुनने से इंकार किया

Supreme Court On Ranveer Allahbadia: इंडियाज गॉट लैटेंट शो में की गई अश्लील कॉमेडी को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। रणवीर अलाहबादिया ने देश भर में की गई एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इंडियाज गॉट लैटेंट शो में की गई अश्लील कॉमेडी के लिए देश भर में की गई एफआईआर का सामना कर रहे रणवीर अलाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. रणवीर ने देश भर में दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की है. रणवीर के लिए पेश वकील ने जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। इस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीख तय की है। अगर इसमें कोई बदलाव की जरूरत है, तो वह रजिस्ट्री के पास जाएं।
रणवीर की तरफ से एडवोकेट अभिनव चंद्रचूड़ ने मामला चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने रखा. वकील ने कहा कि एक ही मामले को लेकर देश भर में एफआईआर दर्ज हो गई हैं। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने उन्हें बताया कि रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीख तय की है। कुछ दिनों में इस मामले को सुना जाएगा।
रणबीर अलाहबादिया के वकील ने कहा कि गुवाहाटी में दर्ज केस को लेकर असम पुलिस तुरंत पेश होने का दबाव दे रही है, लेकिन चीफ जस्टिस ने कहा कि मौखिक मेंशनिंग में कोई राहत नहीं दी जा सकती। जब याचिका सुनवाई के लिए लगेगी, तभी वह अपनी बात रखें।


