होली पर देश के कई हिस्सों में बवालः बिहार में ASI की हत्या, बंगाल के नंदीग्राम में भगवान की मूर्तियों को तोड़ा, बीरभूम में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट-कॉल सेवा सस्पेंड, पंजाब-महाराष्ट्र में मस्जिद के बाहर हुआ बवाल

Violence In Many Parts On Holi: रंगों को त्योहार होली पूरे देश में शुक्रवार (14 मार्च) को मनाया गया। हालांकि होली और रमजान का जुमा एक दिन होने के कारण देश के कई राज्यों में हिंसक घटनाएं भी हुई। कई जगहों पर हिंदू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई। बिहार के मुंगेर (Munger) में हिंसा की सूचना मामले को शांत करने पहुंचे ASI की हत्या (murder of ASI) कर दी गई। वहीं बंगाल के बीरभूम (Birbhum) में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट-कॉल सेवा सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि बंगाल के नंदीग्राम (Nandigram) में भगवान की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। वहीं यूपी के मथुरा समेत कई जिलों में भी हिंसक झड़पें हुई। पंजाब-महाराष्ट्र में मस्जिद के बाहर जमकर बवाल हुआ तो झारखंड के गिरिडीह में जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प के बाद कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
Hindus were attacked in Birbhum for celebrating Holi! Under Mamata Banerjee’s rule, West Bengal is increasingly resembling Bangladesh.
Yesterday, during the grand celebration of Dol Purnima and Holi in Anaipur village, under Kirnahar police station in the Nanur Assembly… pic.twitter.com/yEabNIlPao
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 15, 2025
बंगाल के बीरभूम में हिंसक झड़प, पुलिस ने पूरे इलाके में सस्पेंड की इंटरनेट सेवाएं
पश्चिम बंगाल में होली के दिन कई इलाकों में जमकर हिंसा हुई। नंदीग्राम में भगवान की मूर्तियों को तोड़ दिया गया। भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तस्वीरें पोस्ट की हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं।
Another day another despicable act of desecration of Idols in WB.
The villagers of Kamalpur in Amdabad area of Nandigram II Block were celebrating some local Puja Festivities since last Tuesday. Puja and Ram Narayan Kirtan were going on peacefully.
Yesterday, around midnight, a… pic.twitter.com/aUZ1RDwTTN— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) March 14, 2025
वहीं बंगाल के ही बीरभूम में 17 मार्च तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पत्थरबाजी की घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं इंटरनेट-कॉल सेवा सस्पेंड कर दिया गया है।



