छत्तीसगढ़

CGST में तबादलों का दौर, मानस रंजन मोहंती बने चीफ कमिश्नर तो पराग चकोर बोरकर प्रिंसिपल कमिश्नर

रायपुर। सेंट्रल जीएसटी के भोपाल ज़ोन के प्रधान मुख्य आयुक्त चंद्र प्रकाश गोयल का तबादला डीजी जीएसटी के पद पर नई दिल्ली में हो गया. उनके स्थान पर हाल ही में पदोन्नत वर्ष 1992 के भारतीय राजस्व अधिकारी मानस रंजन मोहंती का मुख्य आयुक्त, भोपाल की नियुक्ति हुई.

मो. अबु सामा, आयुक्त के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त रहे सेंट्रल जीएसटी, रायपुर के प्रधान आयुक्त के पद पर वर्ष 1994 के भारतीय राजस्व अधिकारी पराग चकोर बोरकर की नियुक्ति हुई है. बोरकर फ़िलहाल डीजी विजिलेंस कार्यालय, अहमदाबाद में पदस्थ थे.

इनके अलावा वर्ष 2014 के भारतीय राजस्व अधिकारी विजय अग्रवाल की नियुक्ति संयुक्त आयुक्त के पद पर डीजीजीआई, रायपुर में हुई है. वर्ष 2021 के भारतीय राजस्व अधिकारी दीपांशु गीड, सहायक आयुक्त को डीआरआई, रायपुर का प्रभारी बनाया गया है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button