देश

ईडी ने कर्नाटक में 10 जगहों पर की छापेमारी, जिला सहकारी बैंक घाटाले से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के बेंगलुरु और शिवमोग्गा में 10 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशिष्ट इनपुट के आधार पर बेंगलुरु और शिवमोग्गा में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया गया।

यह अभियान जिला सहकारी बैंक से जुड़े एक कथित घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है।

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी का उद्देश्य सहकारी बैंक से जुड़े संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और धन शोधन से जुड़े साक्ष्य जुटाना है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी तीन बैंकों के संचालन के भीतर धन की हेराफेरी की रिपोर्ट के बाद कई सुरागों पर नजर रख रहा है। इन सहकारी बैंकों में बंगलूरू के श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक लिमिटेड, श्री वसिष्ठ क्रेडिट सौहार्द सहकारी लिमिटेड और श्री गुरु सर्वबाहुमा सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव का नाम शामिल है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button