छत्तीसगढ़
सावधान! छत्तीसगढ़ के ग्रीन बेल्ट में लू का कहर जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही रिकॉडतोड़ गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. यही कारण है कि अब प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिसे एशिया का ग्रीन बेल्ट भी कहा जाता है, यहां तेज गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी में भी ठंडा रहने वाला यह इलाका भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. जहां मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लू चलने का अलर्ट जारी है.


