छत्तीसगढ़

बीजापुर: नक्सली झुके, तत्काल ऑपरेशन रोकने की अपील की

बीजापुर। बीजापुर में ऑपरेशन से नक्सल संगठन में खौफ निर्मिंत हो गई है, एक बारे फिर शांति वार्ता के लिए आगे आने की अपील की. सरकार के नाम पत्र जारी किया है. पत्र में नक्सल संगठन ने लिखा, सभी लोग चाहते हैं समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो. शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है.

हमारी पार्टी के केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किये थे. विश्वास का कमी को दूर करने के लिए हमारे तरफ से लगातार प्रयास जारी है. लेकिन सरकार का मंशा अलग दिख रहा है. शांति वार्ता के जरिए समस्या हल होने का संभावना रहने के बावजूद, सरकार दमन व हिंसा का प्रयोग से समस्या का समाधान के लिए प्रयास कर रहा है. इसी का नतीजा है बीजापुर – तेलंगाना सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभियान को लांच किया गया. इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए, बलों को वापस लेना चाहिए.

हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाये, अनुकूल माहौल बनावे. इस रास्ते से सकारात्मक नतीजा निकलेंगे. बंदूक के बल पर समस्या का समाधान के लिए सरकार द्वारा अमल किये जा रहे कगार सैनिक अभियान को एक महीने के लिए स्थगित करें. हमारे यह अपील पर सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया का उम्मिद के साथ हम प्रतीक्षा करेंगे.

Related Articles

Back to top button