भारत-पाक में बढ़ा टेंशनः नौसेना ने जंगी जहाजों को अलर्ट पर रखा, अरब सागर में की एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस, कोस्ट गार्ड की भी तैनाती

India-Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) को 8 दिन बीतने के बाद भारत और पाकिस्तान में टेंशन बढ़ गया है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जंगी जहाजों को अलर्ट पर रख दिया है। वहीं पाकिस्तान की सीमा से लगे अरब सागर में नौसेना ने एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की। वहीं गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड की भी तैनाती की गई है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडियन नेवी ने अरब सागर में प्रैक्टिस की। वॉरशिप को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों में अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास कोस्ट गार्ड को तैनात किया गया है।
इधर पहलगाम आतंकी हमले की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है। NIA चीफ सदानंद दाते गुरुवार दोपहर पहलगाम पहुंचे। NIA चीफ 3 घंटे तक बायसरन में रहे। वे 11 बजे बायसरन पहुंच गए थे। 2 बजे तक जांच करके सीधे CISF कैंप पहुंचे, यहां 3:15 तक मीटिंग की।
वहीं NIA की टीम ने घटनास्थल इलाके की 3डी मैपिंग की ताकि क्राइम स्पॉट को बेहतर ढंग से समझा जा सके। आतंकी कहां से आए थे और किस रास्ते से गए। इसकी जानकारी मिल सकेगी।
इधर जानकारी सामने आई है कि आतंकियों ने हमला करने से पहले चार स्थानों पर रेकी की थी। इसमें बायसरन के अलावा अरु वैली, बेताब वैली और एम्यूजमेंट पार्क (लोकल पार्क) शामिल है।

