PM Modi: पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, इंडियन एयर फोर्स जवानों से मिलकर बढ़ाया उनका हौसला, PAK ने इसी बेस को उड़ाने का किया था दावा

PM Modi Visit Adampur Air Base: भारत-पाकिस्तान सीजफायर (India-Pakistan ceasefire) और देश के नाम संबोधन देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज आदमपुर एयरबेस (PM Modi Meet Indian Air Force Jawan) पहुंचे। प्रधानमंत्री बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन एयरफोर्स के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर वायुसेना के जवान काफी खुश दिखे। वहीं आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी जवानों के साथ मुस्कुराते दिखे।
बता दें कि यह वही एयरबेस है, जिसे नुकसान पहुंचाने का फर्जी दावा पाकिस्तान ने किया था। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 11 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इस दावे का खंडन कर दिया था। अब पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर दुनिया के सामने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को बेनकाब कर दिया है।
Earlier this morning, I went to AFS Adampur and met our brave air warriors and soldiers. It was a very special experience to be with those who epitomise courage, determination and fearlessness. India is eternally grateful to our armed forces for everything they do for our nation. pic.twitter.com/RYwfBfTrV2
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2025
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने वायु सेना के बहादुर जवानों से बातचीत भी की। इस दौरान वायुसेना के जवानों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें एक तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखाई दे रही है और उसके ऊपर लिखा है- क्यों दुश्मनों के पायलट ठीक से सो नहीं पाते?

पीएम मोदी ने जवानों से मिलने का फोटो सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर किया है। इमेज शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिका कि- आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।

पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को किया नेस्तनाबूद
आदमपुर पहुंचकर पीएम मोदी के पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को भी तहस नहस कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान ने फर्जी दावा किया था कि उसने भारत के सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया। इसे लेकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि सिरसा और आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तानी दावे पूरी तरह से गलत हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इन एयरबेस की तस्वीरें भी दिखाई गईं थीं, जिनमें दिखाया गया कि वहां सबकुछ सामान्य है। ऐसे में पीएम मोदी के आदमपुर दौरे ने पाकिस्तान के झूठ की पोल पूरी दुनिया के सामने खोल दी है।



