छत्तीसगढ़

BREAKING: वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की भीषण सड़क हादसे में मौत…रायपुर में हुआ Accident….

रायपुर। नया रायपुर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। हादसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निलेश कश्यप (24 वर्ष) की मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद निलेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। केदार कश्यप के निवास पर नेताओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया है।

पुलिस कर रही जांच

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन की रफ्तार तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के विस्तृत कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button