छत्तीसगढ़

बिलासपुर: रफ्तार ने ली मासूम जानें!” हाईवे पर 18 गायों की दर्दनाक मौत, फिर भी बेखौफ वाहन फरार…

13 दिन में दूसरी बड़ी घटना, मवेशियों पर कहर बनकर टूटी तेज रफ्तार, हाईकोर्ट के सवालों के बावजूद नहीं सुधर रहे हालात

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक बार फिर मवेशियों की दर्दनाक मौत ने प्रशासन और सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गाय-बैलों के झुंड को रौंद दिया। इस हादसे में 18 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

😢 हादसे की भयावहता

यह हादसा 27 जुलाई की रात को कड़ार-सारधा चौक के पास हुआ। जहां हमेशा की तरह मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठा था। तभी एक तेज रफ्तार वाहन वहां से निकला और मवेशियों को कुचलते हुए बिना रुके भाग निकला
28 जुलाई की सुबह जब गौ-सेवकों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में आक्रोश फैल गया। वे तत्काल मौके पर पहुंचे, घायलों का इलाज कराया और मृत गायों का स्थानीय स्तर पर अंतिम संस्कार किया।

🧾 FIR दर्ज, आरोपी फरार

घटना की जानकारी के बाद चकरभाठा थाने में शिकायत की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन अब तक वाहन और ड्राइवर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

⚠️ पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि यह 13 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 14 जुलाई को रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर 14 गायों की इसी तरह से मौत हुई थी।
इस मामले में 15 जुलाई को हाईकोर्ट ने सरकार से सख्त सवाल किए थे – “सड़क पर बैठे मवेशियों को कब हटाओगे?

Related Articles

Back to top button