छत्तीसगढ़

सी.पी. राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, CM साय ने दी दिल से बधाई

रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस ऐतिहासिक घोषणा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राधाकृष्णन का व्यक्तित्व सुयोग्य, कर्मठ और प्रेरणादायी है। उन्होंने संगठन और समाज दोनों को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। ऐसे अनुभवी नेता का उपराष्ट्रपति पद के लिए चयन लोकतंत्र और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है।

सी.पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और सादगीपूर्ण कार्यशैली से वे देश को नई दिशा देने में सक्षम होंगे।

Related Articles

Back to top button