
बालोद। PM KISAN स्कीम का लालच, WhatsApp से भेजी गई फाइल और 12 लाख की ठगी!
बालोद जिले में साइबर क्राइम का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीएसपी से रिटायर बुजुर्ग कर्मचारी को PM KISAN APK फाइल भेजकर ठगों ने ₹12,13,860 की साइबर ठगी कर डाली।
बालोद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बिहार के जमुई से इस साइबर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
🕵️♂️ ठगी का पूरा ‘डिजिटल गेम’ ऐसे खेला गया:
-
WhatsApp पर भेजी गई PM KISAN APK फाइल
-
जैसे ही बुजुर्ग ने फाइल खोली, मोबाइल हैक
-
मोबाइल नंबर का सिम क्लोन बनाकर ई-सिम जनरेट
-
ओटीपी लेकर PhonePe जनरेट किया गया
-
फिर कई UPI अकाउंट्स के ज़रिए रकम ट्रांसफर
-
रकम को ATM और चेक से निकाला गया
क्या-क्या जब्त किया गया?
-
Hyundai Venue कार
-
Jio Payment Bank, Judio Card, Omni Card, PNB ATM
-
3 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, पासबुक, चेकबुक
-
अलग-अलग डिजिटल बैंक अकाउंट्स
कैसे हुई गिरफ्तारी?
-
तकनीकी जानकारी जुटाकर बनी स्पेशल टीम
-
जमुई (बिहार) में की गई घेराबंदी
-
तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर बालोद लाया गया
-
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस की चेतावनी:
“किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को कभी न खोलें — यह आपकी ज़िंदगी की कमाई भी खा सकता है।”



