छत्तीसगढ़

सुबह 5 बजे रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कबीर नगर में 100 पुलिसकर्मियों ने मारा छापा

हेरोइन, नशा, अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चला पुलिस का सघन ऑपरेशन, एक आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक पर कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह 5 बजे पुलिस ने एक बड़ी और संगठित छापेमार कार्रवाई की। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर लगाम कसना, नशीले पदार्थों की रोकथाम और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

कार्रवाई की अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) ने की। इसमें कबीर नगर, आजाद चौक, आमानाका, सरस्वती नगर थानों के अधिकारी व जवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रक्षित केंद्र की टीम शामिल रही।

छापेमारी हीरापुर, वीर सावरकर नगर, आरडीए कॉलोनी और आसपास के इलाकों में की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधियों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया।

👉 मुख्य उपलब्धियां:

  • चिट्टा (हेरोइन) के एक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

  • 20 से अधिक आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई

  • किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन व पूछताछ

  • लोगों को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का संदेश

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी को मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी हो, तो वे तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
📞 94792161569479211933 या 1933 (हेल्पलाइन नंबर)
पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


📢 पुलिस की अपील:

“नशे से लड़ाई में हम अकेले नहीं, आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आप कुछ जानते हैं, तो बताएं – आपकी एक कॉल कई ज़िंदगियां बचा सकती है।”

Related Articles

Back to top button