क्राइमछत्तीसगढ़

बलरामपुर: छात्राओं पर बर्बरता: महिला टीचर ने की डंडे से पिटाई, कोरवा जनजाति की बच्ची के पैर में आई सूजन

बाल संरक्षण कानून की अनदेखी, शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को किया तत्काल निलंबित

बलरामपुर। जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सहायक शिक्षिका ज्योति तिर्की ने पांचवीं कक्षा की तीन छात्राओं को सिर्फ बातचीत करने पर लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटा।

पिटाई से एक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की छात्रा (11 वर्ष) के घुटने और पैर में गंभीर सूजन आ गई। घटना 28 अगस्त की है। घटना के समय विद्यालय के प्रधानपाठक बैठक में थे। लौटने पर उन्होंने बच्ची को रोते हुए देखा और अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।

👨‍👩‍👧 परिजनों का दर्द

पीड़ित छात्रा के पिता कोईराम ने कहा – “हम बेटी को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजते हैं, पिटाई खाने के लिए नहीं। इस घटना से बच्ची मानसिक रूप से डर गई है और अब स्कूल जाने से मना कर रही है।”

📌 प्रशासन की सख्ती

मामले की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने जांच की और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शंकरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button