छत्तीसगढ़

NGT के प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा था अवैध खनन: रायपुर में 13 हाईवा जब्त

खनिज विभाग की रातभर की कार्रवाई, रेत, गिट्टी और मुरम से भरे ट्रक थाने की सुपुर्दगी में

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 13 हाईवा वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों में रखा गया है।

उपसंचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में टीम ने 31 अगस्त और 1 सितंबर की दरम्यानी रात आरंग, नयापारा, माना और विधानसभा क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच की। इस दौरान रेत से भरे 8 हाईवामुरम से लदे 2 हाईवा और गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा जब्त किए गए। जब्त वाहन मंदिर हसौद, विधानसभा और खरोरा थाना क्षेत्रों की सुपुर्दगी में रखे गए हैं।

❌ नियमों की धज्जियां

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से रेत उत्खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद गरियाबंद, धमतरी, मोमेला और महासमुंद क्षेत्रों से अवैध रेत का परिवहन हो रहा था, जिस पर विभाग ने शिकंजा कसा है।

Related Articles

Back to top button