Donald Trump On US-India Trade Deal: ‘मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त पीएम मोदी ने बात करने के लिए उत्सुक’, ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

नई दिल्ली: Donald Trump On US-India Trade Deal: भारत के साथ ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि, वह पीएम मोदी से अगले हफ्ते बिजनेस के सिलसिले में बात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रया दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ”भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार से संबंधित बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का रास्ता खोलेगी। हमारी टीम इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Donald Trump On US-India Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर बयान देते हुए कहा था कि, ”मुझे पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी। वह जल्द ही अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से बात करेंगे।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में जो बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए बातचीत जारी है। इसे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
India and the US are close friends and natural partners. I am confident that our trade negotiations will pave the way for unlocking the limitless potential of the India-US partnership. Our teams are working to conclude these discussions at the earliest. I am also looking forward… pic.twitter.com/3K9hlJxWcl
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, ”मैं आने वाले हफ्तों में अपने सबसे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे भरोसा है कि हमारे दोनों देशों के बीच बातचीत ठीक से पूरी हो जाएगी और इसमें कोई मुश्किल नहीं आएगी।” अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संकेत दे रहा है।
ट्रंप ने भारत पर लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ
Donald Trump On US-India Trade Deal: अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने और भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध दो दशकों में संभवत: सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूसी तेल की खरीद के लिए एक्सट्रा 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50 टैरिफ हो गया है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।

