छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नाबालिग को भगा कर ले जानें के बाद किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय युवक दीपक गेंदले को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक गेंदले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी, मुंगेली जिले का रहने वाला है।

आरोपी को भेजा गया जेल

Janjgir-Champa Crime News:  पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि, उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी। जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने मुंगेली जिले के बिरगहनी गांव से आरोपी दीपक गेंदले के घर से नाबालिग लड़की को बरामद करके आरोपी दीपक गेंदले को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button