देश

NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी कर सकते हैं बड़ा ऐलान

30 दिन से अधिक समय से हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर बनी सहमति, कर्मचारी काम पर लौटेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश जारी किए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों की हड़ताल जल्द ही समाप्त हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार और कर्मचारियों के बीच अधिकांश 10 सूत्रीय मांगों पर सहमति बन चुकी है।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति और अन्य फैसलों का ऐलान कर सकते हैं। कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला कर लिया है और आज दोपहर से वे अपने ड्यूटी पर लौट सकते हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे व्हॉट्सएप ग्रुपों के माध्यम से यह आदेश सभी अधिकारियों को भेजा।

साथ ही, सचिव ने सभी CMHO को खाली पदों की सूची तैयार करने और अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नई भर्तियों की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सके।

छत्तीसगढ़ में यह हड़ताल स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए महत्वपूर्ण रही और अब कर्मचारियों के काम पर लौटने से स्वास्थ्य सेवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button