पुलिस सुरक्षा के बावजूद भी हुआ बड़ा हादसा: पिता-बेटे की बेरहमी से हत्या, तीसरा गंभीर
सुरक्षा के लिए गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने नहीं दी मदद, पुराना विवाद और बदले की भावना बनी मौत की वजह।

सूरजपुर। रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुराने आपसी विवाद में पिता और बेटे की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने पहले भी थाने जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई मदद नहीं दी। इसी असुरक्षा के बीच, आरोपी ने मौका पाकर कार से बाइक सवार पीड़ितों को टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में पिता और उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय पर सुरक्षा प्रदान की गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा और कानून की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।



