कोरबा: : प्यार का मामला निकला कटघोरा फायरिंग कांड, 5 गिरफ्तार
ग्रामीण व्यवसायी के घर पर फायरिंग प्रेम प्रसंग के कारण हुई, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार और गिरफ्तार किए

कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसनिया में व्यवसायी के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले यूपी के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े, हर्ष सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में अब तक पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की जांच जारी है।
घटना का विवरण:
ग्राम कसनिया में रहने वाले सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ घर में थे और मकान के सामने दुकान का संचालन भी करते हैं। रात लगभग 9.45 बजे घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्य किसी वस्तु के फटने की आशंका में बाहर निकले, तभी बाइक सवार युवक ने दूसरी बार गोली चलाई। गोली एक दुकान के शटर और एक मुख्य द्वार पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
गांव में अफरा-तफरी:
फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी बस से भागने की कोशिश में था, लेकिन बाइक एक्सीडेंट के बाद पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी और भूमिका:
मुख्य आरोपी शक्ति सिंह मनीकपुरी चौक क्षेत्र के कृष्णा नगर का निवासी है और धार्मिक संगठन से जुड़ा है। आशीष जांगड़े और हर्ष भी कोरबा के रहने वाले हैं। तीनों ने यूपी के शूटर को सुपारी देकर फायरिंग के लिए बुलाया था। शूटर दुर्गेश पांडेय 21 सितंबर को कोरबा पहुंचा और रात में फायरिंग की। माना जा रहा है कि फायरिंग का मकसद डराने-धमकाने का था।

