देश

इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को 60 साल से पहले ब्रेन स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

हाल ही में न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि इंसान का ब्लड ग्रुप ब्रेन स्ट्रोक आने की संभावना से जुड़ा हुआ है। शोध के अनुसार, ब्लड ग्रुप A1 वाले लोगों को 60 साल से पहले ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा अधिक रहता है।

रिसर्च में बताया गया कि बाकी ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए स्ट्रोक का खतरा अलग समय पर आता है।

रिसर्च का तरीका

इस अध्ययन में लगभग 48 जेनेटिक स्टडीज़ को शामिल किया गया। इसमें लगभग 17,000 ऐसे लोग थे जिन्हें स्ट्रोक हो चुका था और 6,00,000 लोग ऐसे थे जिन्हें स्ट्रोक नहीं आया था। सभी प्रतिभागी 18 साल से 59 साल की उम्र के थे। साइंटिस्ट ने जीनोम-व्यापी अध्ययन (Genome-wide study) के जरिए उन जेनेटिक लोकेशन की पहचान की, जिनका स्ट्रोक से जल्दी जुड़ाव था। इसमें पाया गया कि A1 ब्लड ग्रुप वाले लोगों में बाकी ब्लड ग्रुप की तुलना में जल्दी स्ट्रोक का खतरा 16% अधिक होता है। हालांकि, इसके पीछे का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है। रिसर्च में संकेत मिले हैं कि ब्लड टाइप A1 क्लॉटिंग फैक्टर्स या अन्य जैविक मैकेनिज्म को प्रभावित कर सकता है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है।

एक्सपर्ट की राय

स्टडी के को-प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर स्टीवन जे. किटनर (Steven J. Kittner) ने कहा, ‘कम उम्र में स्ट्रोक आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इससे न केवल मृत्यु का खतरा होता है, बल्कि जो बच जाते हैं उन्हें दशकों तक विकलांगता का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआती स्ट्रोक के कारणों पर अभी तक बहुत कम रिसर्च हुई है।’ उन्होंने आगे बताया कि यह अध्ययन यह दर्शाता है कि जेनेटिक्स, जिसमें ब्लड ग्रुप शामिल है, स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा या घटा सकता है। इस जानकारी से भविष्य में जोखिम वाले लोगों की पहचान और टार्गेटेड प्रिवेंशन की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button