दीदी के ससुराल में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी अमन लकड़ा गिरफ्तार—न्यायिक रिमांड पर जेल
जशपुर पुलिस ने महिला अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई की, आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

जशपुर। थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने वाले युवक अमन लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और करीब एक साल तक उसका शोषण किया। जब आरोपी ने शादी से इनकार किया, तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मौके पर जानकारी के अनुसार, पीड़िता 20 वर्षीय छात्रा है और बीए की पढ़ाई कर रही है। 4 जून 2024 को वह अपनी रिश्ते की दीदी की शादी में पत्थलगांव आई थी, जहां अमन लकड़ा ने उसे बातचीत में फंसाया और उसी दिन जबरन अनाचार किया। इसके बाद लगभग एक साल तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ अनाचार जारी रखा।
महिला संबंधित अपराध होने के कारण पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में अमन लकड़ा ने अपराध स्वीकार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में संवेदनशील है और ऐसे अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


