धमतरी में जुआ-सट्टा का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली, अर्जुनी और भखारा थानों की संयुक्त कार्रवाई में जुआरियों के कब्जे से नकदी और उपकरण जब्त

धमतरी। पुलिस ने जिले में जुआ-सट्टा पर शिकंजा कसते हुए तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना: रामसगरी तालाब, धमतरी के पास कमलेश यादव पिता चंदू यादव (39, रिसाईपारा) को सट्टा पट्टी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ₹750 नकद, 1 सट्टा पट्टी और 1 डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 268/25, धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना अर्जुनी: ग्राम मुजगहन, शिव मंदिर कला मंच के पास विरेंद्र सागरवंशी पिता स्व. तिहारन राम (40, मुजगहन) को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलाते पकड़ा गया। आरोपी के पास से 1 मोबाइल और ₹5,000 नकद जब्त किए गए। थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 155/25, धारा 7(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना भखारा: ग्राम गातापार, नया तालाब के पास ताशपत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेलते 4 आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से ₹2,640 नकद और 52 ताश की पत्तियों की गड्डी जब्त की गई। थाना भखारा में अपराध क्रमांक 117/25, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई।
जुआरियों के नाम:
-
सूर्यकांत धृतलहरे पिता झनकराम लहरे (25, देमार, थाना अर्जुनी)
-
ज्वालामुखी पिता हृदय राम (45, गातापार, थाना भखारा)
-
दुर्गेश कुमार पिता भगतुराम कंवर (45, गातापार, थाना भखारा)
-
दशरूराम निषाद पिता ग्वाल निषाद (55, गातापार, थाना भखारा)
पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के लिए एक संदेश माना है और कहा कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

