छत्तीसगढ़

CG BREAKING: ओडिशा से आ रहा था ‘नशे का माल’ — रायगढ़ में 58 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार!

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, ढाई क्विंटल गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू

CG BREAKING: ओडिशा से आ रहा था ‘नशे का माल’ — रायगढ़ में 58 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार!

— घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, ढाई क्विंटल गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू

रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ा वार किया है। रायगढ़ जिले की घरघोड़ा थाना पुलिस ने ओडिशा से आ रही एक हुंडई कार से ढाई क्विंटल (257.5 किलो) गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹58 लाख आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।


कार से निकले 250 पैकेट — हर पैकेट में था एक किलो गांजा

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हुंडई कार (CG-29-AS-2077) से ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहा है। पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर कार को रोका और तलाशी लेने पर 250 पैकेटों में 257.5 किलो गांजा बरामद किया।
प्रत्येक पैकेट करीब एक किलो का था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 लाख बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास (आयु 26 वर्ष) पिता बुधराम दास, निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।


सिर्फ गांजा नहीं — कार और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपी से गांजा तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (₹8 लाख) और वीवो मोबाइल (₹10 हजार) भी जब्त किया।
पूरी बरामदगी का कुल मूल्य लगभग ₹58,10,000 रुपये है।

पूछताछ में आरोपी से तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।


एसपी बोले — “नशे का धंधा करने वालों की अब खैर नहीं”

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि सीमावर्ती ओडिशा से हो रही मादक पदार्थों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मुखबिर तंत्र को मजबूत करें और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।


आरोपी जेल भेजा गया, नेटवर्क की तलाश जारी

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहराअरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेलउधो पटेलप्रदीप तिग्गाभानु प्रताप चंद्रादिनेश सिदारबसंत तिर्की सहित थाना पूंजीपथरा, साइबर सेल और ट्रैफिक पुलिस टीम के जवान शामिल थे।


जप्त संपत्ति का पूरा ब्यौरा 👇

1️⃣ 250 पैकेट गांजा — 257.5 किलो (कीमत ₹50 लाख)
2️⃣ हुंडई कार (CG-29-AS-2077) — कीमत ₹8 लाख
3️⃣ वीवो मोबाइल फोन — कीमत ₹10 हजार
💰 कुल जब्ती मूल्य: ₹58,10,000 रुपये

Related Articles

Back to top button