छत्तीसगढ़

 CG News: अश्लील डांस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, शांति भंग और सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के तहत हुई कार्रवाई

 

गरियाबंद। अश्लील डांस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने और शांति भंग करने के तहत कार्रवाई हुई है। वहीं, डांसर पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को हटा दिया गया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

जानिए पूरा मामला

दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स बुलाई गई थी। आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया। इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये। यही नहीं SDM ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम है।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम का जमकर विरोध हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुये एसडीएम व क्षेत्र की पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में ऐसे अश्लील कार्यक्रम को कैसे होने दिया गया? इस कार्यक्रम से न केवल छत्तीसगढ़ की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। बताया जा रहा हैं कि दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button