रात के सन्नाटे में चल रहा था लाखों का जुआ! पुलिस की रेड से मची अफरा-तफरी, 21 जुआरी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख कैश, कार-बाइक और 25 मोबाइल जब्त, कुल मशरुका करीब 10 लाख

दुर्ग।
नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रवेलीडीह में जुए की फड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुर्ग पुलिस ने अचानक दबिश देकर 21 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये नकद, एक कार, कई बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
📞 मुखबिर की सूचना बनी कार्रवाई की वजह
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर कुछ लोग काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं और रुपए-पैसे का बड़ा दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसीसीयू टीम का गठन किया गया और बिना देर किए मौके पर छापा मारा गया।
🕵️♂️ चारों तरफ से घेराबंदी, जुआरी नहीं पा सके भागने का मौका
पुलिस टीम ने इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर जुए की फड़ पर रेड की। मौके से 52 पत्ती ताश के साथ 21 आरोपियों को धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से—
-
💰 1 लाख 91 हजार रुपये नकद
-
🚗 एक आल्टो कार (कीमत लगभग 50 हजार)
-
🏍️ 7 बाइक (कीमत करीब 3.50 लाख)
-
📱 25 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3.75 लाख)
जब्त किए गए। कुल मिलाकर 9 लाख 66 हजार रुपये का मशरुका पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
📍 कई इलाकों के आरोपी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में खुर्सीपार, सूरडंग, दुर्ग, स्मृति नगर, कोहका, नगपुरा, वैशाली नगर, जामुल, खपरी, रामपुर और बोडेगांव सहित आसपास के इलाकों के निवासी शामिल हैं।
⚖️ कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

