छत्तीसगढ़

11 फरवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, नवा रायपुर में बड़े फैसलों की आहट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में जुटेगा मंत्रिमंडल, विकास और नीतिगत मुद्दों पर मंथन संभव

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, नीतिगत निर्णयों और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। साय सरकार की यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि आने वाले समय में कई बड़े प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं।


सीएम साय का वीडियो ट्वीट: बस्तर पंडुम 2026 पर गर्व

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर पंडुम 2026 को लेकर एक वीडियो ट्वीट साझा करते हुए इसे परंपरा, पहचान और गौरव का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति को विश्व मंच तक पहुँचाने की दिशा में यह आयोजन ऐतिहासिक साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ, जो बस्तर की लोक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है।


डर से विकास तक: बदलते बस्तर की नई कहानी

सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि

“बस्तर आज विश्वास, शांति और विकास का सशक्त प्रतीक बन चुका है।”

जो बस्तर कभी उदासीनता और भय की पहचान था, वह आज आत्मविश्वास और तेज़ विकास की नई राह पर अग्रसर है। नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर अब डर नहीं, बल्कि उम्मीद, सुरक्षा और सुनहरे भविष्य की कहानी लिख रहा है।

Related Articles

Back to top button