छत्तीसगढ़

नौकरी का बड़ा मौका… या चूक गए तो सालभर का इंतज़ार? 191 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी को लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैम्प!

8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा अवसर, सीमित समय… सीमित मौके!

गरियाबंद। बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है—लेकिन यह मौका सिर्फ एक दिन के लिए है! 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को गरियाबंद में मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जहां कुल 191 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा यह कैम्प आयोजित किया जा रहा है। कैम्प सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कार्यालय परिसर में लगेगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प के जरिए निजी संस्थान फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भिलाई दुर्ग तथा प्रेरक स्वयं सेवी संस्था, गरियाबंद में भर्ती की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

फायर मेन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग, ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयर टेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक और स्वच्छता कर्मी जैसे कई पद शामिल हैं।

योग्यता क्या चाहिए?

इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा (फायर सेफ्टी), एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए और बीएड जैसी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। यानी कम पढ़े-लिखे से लेकर उच्च शिक्षित युवाओं तक के लिए अवसर खुला है।

इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो और समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

जो अभ्यर्थी पहले से तैयारी करना चाहते हैं, वे ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक +91-07706-241269 एवं मोबाइल नंबर +91-93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

अब सवाल यह है—क्या आप 20 फरवरी को इस मौके को पकड़ पाएंगे… या फिर यह अवसर भी हाथ से निकल जाएगा?

Related Articles

Back to top button