छत्तीसगढ़

लिस महकमे में बड़ा भूचाल! एक साथ 143 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

सक्ती जिले में पुलिसिंग मजबूत करने के लिए एसपी का बड़ा फैसला, निरीक्षक से लेकर ASI तक बड़े पैमाने पर फेरबदल

143 पुलिसकर्मियों के तबादले से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में पुलिसिंग को और सख्त व प्रभावी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत एक साथ 143 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक और दस एएसआई समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

साइबर सेल प्रभारी भी बदले

तबादला सूची के मुताबिक सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह को हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। उनकी जगह डभरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर को साइबर सेल का नया प्रभारी बनाया गया है।

जैजैपुर थाने में भी बड़ा बदलाव

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद कई थानों के प्रभारियों को भी बदला गया है।

जैजैपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद राम राजपूत को हटाकर रक्षित केंद्र में संलग्न किया गया है। वहीं थाना सक्ती में पदस्थ भूपेंद्र सिंह चंद्रा को जैजैपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिसिंग में कसावट के लिए बड़ा कदम

बताया जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी और कर्मचारी जल्द ही नए स्थानों पर कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button