छत्तीसगढ़

CG विधानसभा : सवालों की बौछार के बीच गरमाया बजट सत्र का सातवां दिन, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्यवाही, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री देंगे जवाब; स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव के खर्च पर भी उठेंगे सवाल।

CG Assembly Budget Session: सातवें दिन की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही मंगलवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई। सदन में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जहां मुख्यमंत्री और मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

इसके अलावा सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही कई प्रतिवेदन और याचिकाएं भी पेश की जाएंगी।


इन मंत्रियों से होंगे तीखे सवाल

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। विपक्ष की ओर से सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी भी दिखाई दे रही है।


स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव पर उठेंगे सवाल

सदन में विधायक अजय चंद्राकरधर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे।

वहीं विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे।


प्रतिवेदन और याचिकाएं भी होंगी पेश

सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा विधायक शेषराज हरवंशअंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।


इन विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा

आज सदन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

ऐसे में बजट सत्र का सातवां दिन काफी अहम माना जा रहा है, जहां कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

 

Related Articles

Back to top button