ICU में अचानक भड़की आग…10 मरीज जिंदा जल गए! हादसे की खबर सुनते ही CM साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर। ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक है।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार बेहद दुखद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
भगवान जगन्नाथ से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल, धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
ॐ शांति!
