छत्तीसगढ़
कीचड़ से भरी डबरी में मिली लाश…पास जाकर देखा तो उड़ गए होश! दोस्त ही निकला कातिल
सरगुजा के उदयपुर इलाके में सनसनीखेज वारदात, विवाद के बाद युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका


सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर उसके शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीती रात की है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शीतल, निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी विवाद के बाद आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया गया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज हत्या की गहराई से जांच कर रही है।