छत्तीसगढ़

लोक भवन में हुई खास मुलाकात, बंद कमरे में चली लंबी बातचीत… आखिर क्या है ‘रेडियो संगवारी’ का बड़ा प्लान

राज्यपाल रमेन डेका से मिली टीम, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारियों का खुलासा


रायपुर। राजधानी के लोक भवन में हुई एक मुलाकात ने अचानक लोगों का ध्यान खींच लिया, जब एक टीम राज्यपाल से मिलने पहुंची और बंद कमरे में लंबी चर्चा चली। इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता बनी रही कि आखिर अंदर क्या बातचीत हुई और क्या कोई बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है।

दरअसल, राज्यपाल रमेन डेका से रेडियो संगवारी की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान टीम ने अपने इस विशेष प्रोजेक्ट की परिकल्पना, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से साझा किया।

रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि प्रदेश की पहचान और परंपराओं को सहेजने का एक प्रयास भी है।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने इस पहल की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है, जिसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर रेडियो संगवारी टीम के डॉ. हेमंत सिरमौर, श्रीया सिरमौर, शिवनंदन सरोज, तिलका साहू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

हालांकि इस मुलाकात में सामने आई योजनाएं अब किस रूप में जमीन पर उतरेंगी, यह आने वाला समय बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि इस शांत बैठक ने एक बड़े सांस्कृतिक प्रयास की आहट दे दी है।

Related Articles

Back to top button