छत्तीसगढ़

मां की चीखें, पिता की आंखों के सामने खून से सना सच… गुस्से में बेटे ने उठाया फावड़ा, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को सन्न कर दिया

रायगढ़ में रिश्तों का कत्ल, मामूली नाराजगी बनी मौत की वजह, पिता किसी तरह बचाकर भागे जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक बेटे ने गुस्से और नाराजगी में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि उसने अपनी ही मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पिता सब कुछ अपनी आंखों से देखते रहे, लेकिन खुद की जान बचाने के लिए उन्हें मौके से भागना पड़ा।

यह सनसनीखेज मामला रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां 25 अप्रैल को हुए इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक आर्यन दास महंत लंबे समय से अपने परिवार से नाराज चल रहा था। 24 अप्रैल की रात वह अपने माता-पिता के साथ दुकान में ही सोया हुआ था।

सुबह जब वह शौच से लौटकर आया, तो अचानक उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने अपनी मां फुलबाई महंत को दुकान से बाहर खींच लिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने फावड़े से उनकी गर्दन पर लगातार कई वार किए। हमले की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, लेकिन पिता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि गुस्से और आवेश में लिया गया एक फैसला किस तरह पूरे परिवार को हमेशा के लिए तबाह कर देता है।

Related Articles

Back to top button