
रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हैदराबाद दौरे पर रवाना होंगे। उनके इस दौरे को निवेश और औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हैदराबाद में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर मीट में वे उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे बंजारा हिल्स स्थित होटल पार्क हयात जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
दौरे के दूसरे दिन 12 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होटल पार्क हयात में आयोजित इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में निवेश, उद्योग और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक को छत्तीसगढ़ में नए निवेश आकर्षित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:50 बजे होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-7248 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे और रात 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे पर राजनीतिक और औद्योगिक जगत की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इन्वेस्टर मीट के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के नए अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी पृथक रूप से जारी की जाएगी।

