क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

साईं मंगलम गली के किराये के मकान में रातभर चलता था गंदा खेल! पुलिस ने मारा छापा तो कमरों के अंदर का नजारा देख रह गई दंग

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला संचालिका समेत 3 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में किराये के एक मकान में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली में की गई इस कार्रवाई में महिला संचालिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी जब्त की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा साईं मंगलम रोड स्थित एक किराये के मकान में युवतियों को रखकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

पुलिस ने पहले सूचना का सत्यापन करने के लिए एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। तय संकेत मिलने के बाद टीम ने तत्काल मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के बाहर एक महिला मिली, जिसने अपना नाम गुंजन चौहान बताया। जांच के दौरान मकान के कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पुलिस के अनुसार, एक कमरे में एक महिला के साथ एक पुरुष मौजूद था, जिसकी पहचान नेहरू चौहान के रूप में हुई। वहीं दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक अन्य व्यक्ति मिला, जिसकी पहचान मीर रविउल के रूप में की गई। कार्रवाई के दौरान कुल तीन युवतियों को संरक्षण में लिया गया।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। साथ ही महिला संचालिका के कब्जे से पाइंटर द्वारा दिए गए 2,500 रुपए नकद भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला ने किराये का मकान लेकर अवैध गतिविधि संचालित करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने महिला संचालिका गुंजन चौहान सहित नेहरू चौहान और मीर रविउल को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button