छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! एक आदेश से बदल गई 16 अधिकारियों की पोस्टिंग, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया तबादला आदेश, 15 इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर।

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के 15 इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस विभाग में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस तबादले के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विभागीय स्तर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button